फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से सोना निकालने वाले ठगों को लूटने वाले सिपाहियों पर चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जमीन से सोना निकालने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह को बंधक बनाकर लूटने के आरोपी दो सिपाहियों के खिलाफ भोजीपुरा पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। सिपाही प्रतीक और पुलिस लाइन के सिपाही पुसकिन समेत तीन सिपाहियों पर भोजीपुरा थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सिपाहियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे लिया था। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद पुलिस कोर्ट से समन लेकर दोनों की गिरफ्तारी का प्रयास करेगी। 21 मार्च की शाम छह से सात बजे की बीच भोजीपुरा के मुनीश शर्मा के घर बकैनिया हाफि जगंज के नायाब हुसैन, जादोपुर के मोहम्मद कौशर, भेरपुरी खजुरिया निवासी अखलाख, बाबू खां और प्रेमपाल कटियार उर्फ अमर सिंह पहुंचे थे। नायाब हुसैन की पत्नी फि रदौस ने बताया कि इसी बीच तीन अन्य लोग आ गए, जिनमें से दो ने खुद को एसओजी का सिपाही बताया। उन्होंने उनके पति को बंधक बना लिया। छोड़ने के बदले एक लाख रुपये मांगे। इस पर उन्होंने चौपुला चौराहा स्थित पुलिस लाइन में 83 हजार रुपये सिपाहियों को दिए थे। भोजीपुरा थाने के तत्कालीन एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने दोनों सिपाहियों की बैरक से नायाब हुसैन को बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें