फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी मंदिर पर पांच लाख के जेवर ठगने वालों के बनेंगे स्केच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मॉडल टाउन के हरी मंदिर के बाहर तीन बदमाशों ने पुलिस अफसर बनकर राइस मिलर की पत्नी एवं फूलों वाली कोठी की मालकिन स्नेह खंडेलवाल से पांच लाख रुपये के जेवरात ठग लिए थे। सीओ तृतीय नीति द्विवेदी ने बताया कि स्नेह से बयान दर्ज कराकर बदमाशों का स्केच तैयार कराया जाएगा। पुलिस ने मंदिर सहित घरों के सीसी कैमरों को खंगाला, लेकिन बदमाशों के फुटेज नहीं मिले हैं। स्नेह खंडेलवाल सोमवार सुबह 10:30 बजे हरि मंदिर में पूजा करने गई थीं। यहां तीन बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनसे सोने की चेन, हीरे की अंगूठी और दो कंगन ले लिए थे और आर्टिफिशियल जेवर देकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें