फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोपी थाने से भागा, लेकिन पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का आरोपी थाने से भागा, लेकिन पकड़ा गया
विज्ञापन

बरेली। कैंट थाने से चोरी का आरोपी पानी पीने के बहाने पहरा को चकमा देकर भाग निकला। इस पर पुलिस ने पीछा करके कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया।
कैंट के अहिर मोहल्ले में रहने वाले साजन पर कई चोरियों के मामले दर्ज हो चुके हैं। धोपामंदिर में शनिदेव की मूर्ति चोरी होने के बाद साजन को पकड़कर थाने लाया गया था। बृहस्पतिवार दोपहर में उसको थाने के ऑफिस में बैठाया गया था। पहरा पर लगे सिपाही से उसने पानी पिलाने के लिए कहा। इस पर सिपाही उसे थाने में लगे नल के पास लेकर गया। इसी दौरान वह चकमा देकर भाग निकला। पहरा वाले सिपाही ने चिल्लाकर अन्य कॉस्टेबल को इस बाबत बताया। इसके बाद पुलिसकर्मी साजन के पीछे छोड़ पड़े। वह भागता हुआ गोकुलनगरी की तरफ पहुंचा, लेकिन वहां चीता पुलिस की मदद से घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें