सेटेलाइट पर कंडक्टर से चार हजार रुपये लूटे
बरेली। शाहजहांपुर से आ रही रोडवेज बस के कंडक्टर की पिटाई करके उससे चार हजार रुपये लूट लिए गए। बृहस्पतिवार देर रात सेटेलाइट पर कुछ सवारियों ने रोडवेज बस कंडक्टर की पिटाई कर दी। दरअसल, यह विवाद रास्ते में ही बस में शुरू हो चुका था। फ रीदपुर के पास के रहने वाले अभिमन्यु रोडवेज में संविदा कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि वह फरीदपुर की तरफ से बरेली आ रहे थे। इसी बीच बस में बैठी एक सवारी से उनका विवाद हो गया। सवारी ने अपने साथियों को फोन करके सेटेलाइट पर बुलाया। बस अड्डा पहुंचने के बाद सबने मिलकर कंडक्टर से मारपीट की और चार हजार रुपये लूट लिए। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले आई, जहां समझौते की बात चलती रही।