फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पार कर रहा युवक मालगाड़ी से कटा

विज्ञापन
स्वराज एक्सप्रेस गाड़ी में आग की अफवाह से यात्रियों में हड़कंप
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

सीबीगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से उतरे युवक की ट्रैक पार करते समय अचानक आई मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। जीआरपी के समय से न पहुंचने पर उसका शव रेलवे ट्रैक पर तीन घंटे पड़ा रहा। उसकी जेब से मिले मोबाइल नंबर से पहचान कर परिवारवालों को सूचना दी गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

रामपुर की तरफ से आई जनसेवा एक्सप्रेस सोमवार सुबह दस बजे रेड सिग्नल होने पर सीबीगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इसी दौरान तीस वर्षीय एक युवक ट्रेन से उतरा और बराबर वाली रेलवे लाइन क्रॉस करने लगा। इसी दौरान इस ट्रैक पर मालगाड़ी आ गई, जिससे कटकर युवक की मौत हो गई। यह देख ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मालगाड़ी गुजर गई और युवक का शव ट्रैक पर ही पड़ा रहा। सूचना के तीन घंटे बाद पहुंची जीआरपी ने छानबीन की। मौके से एक मोबाइल बरामद हुआ। इससे मिले नंबरों से संपर्क करने पर उसकी शिनाख्त राकेश उर्फ विजय (30) पुत्र इकबाल पांडे निवासी सोनालीपुरम्, रुड़की (हरिद्वार) के रूप में हुई। बताया जाता है कि राकेश जनसेवा एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें