फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत करके बुरे फंसे हकीम जी, घर में घुसकर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर ठिरिया में दो पक्षों के विवाद की पंचायत करके मामला सुलझाने वाले समाजसेवी हकीम जी बुरे फंस गए। शुक्रवार रात असंतुष्ट पक्ष उनके घर में लाठी डंडे लेकर घुस गया और परिवार के साथ हकीम जी से भी मारपीट कर दी। पुलिस ने पहले न सुनी तो हकीम पक्ष एसएसपी के आवास पहुंच गया। उनके आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट करा दी गई।
विज्ञापन

गांव निवासी हकीम आहिद हुसैन एक सामाजिक संस्था के संचालक हैं। घर के बाहरी हिस्से में ही उन्होंने दफ्तर बना रखा है। हकीम जी स्थानीय विवादों को शांत कर फैसला कराने के लिए चर्चित हैं। गुरुवार को गांव निवासी जकी से उनके पड़ोसी जरी कारीगर खालिद और खालिद के कर्मचारी तालिब का विवाद हो गया था। इनमें मारपीट हुई तो सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को नकटिया चौकी ले गई। हकीम आहिद के मुताबिक पुलिस को मामला पड़ोसियों में विवाद का लगा तो सूचना देकर उन्हें बुला लिया। पुलिस ने कहा कि हकीम जी पड़ोसियों का विवाद निपटवाकर फैसला करा दो। तब वे दोनों पक्षों को गांव ले आए। यहां शिकवे दूर कराकर समझौता लिखवाया और चौकी में दाखिल कर दिया। बताते हैं कि समझौते से खालिद पक्ष खुश नहीं था। आरोप है कि शुक्रवार शाम खालिद, तालिब अपने परिवार के लोगों के साथ उनके घर में घुस गए। हमलावरों ने महिलाओं को भी पीटा। हकीम आहिद से भी अभद्रता की गई। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि हकीम आहिद की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें