बरेली। जीआरपी ने लखीमपुर से भागकर आए दो बच्चों को पकड़कर हेल्पलाइन के सुुपुर्द किया है। मंगलवार को उन्हें माता-पिता की सुपुर्दगी में किया जाएगा। सोमवार को जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर दो बच्चे संदिग्ध घूमते नजर आए। जीआरपी ने उनसे पूछताछ की तो रोने लगे। बाद में बताया कि परिवारवालों ने दो महीने पहले दोनों को मोहम्मदी दारा महमूदिया मदरसा में पढ़ने भेजा था, लेकिन वहां उनका मन नहीं लगा तो भाग निकले। बताया कि घर वापस जाते तो फिर उन्हें मदरसा भेज दिया जाता इसलिए ट्रेन पकड़कर बरेली आ गए। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि दानिश और शहीब लखीमपुर के गांव यासीनपुर के रहने वाले हैं। दोनों को हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया है। फोन से उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। ब्यूरो