फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किलो अफीम के साथ मां-बेटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्राइम ब्रांच ने चार किलो अफीम के साथ मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। वे बरेली से अफीम की खेप लेकर पंजाब जा रही थीं लेकिन क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक काशीराम कालोनी निवासी मोहिनी और उसकी बेटी शीला अपने पेट में दो-दो किलो अफीम बांधकर रोडवेज बस से पंजाब जाने की तैयारी में थीं। इसी बीच क्राइम ब्रांच ने उन्हें दबोच लिया। बताया जाता है कि महिलाएं सुभाषनगर के ओमप्रकाश नाम के तस्कर से अफीम लेकर पंजाब में शेर सिंह को सप्लाई करने जा रही थीं। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। महिलाओं से अफीम के नेटवर्क एवं तस्करी के बारे में पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें