फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सेंट्रल जेल से चार बंदी रिहा

विज्ञापन
jail break
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

बरेली परिक्षेत्र में 14 बंदियों को रिहा किया गया, जिसमें बरेली सेंट्रल जेल के चार कैदियों का नाम भी शामिल था। सेंट्रल जेल अधीक्षक केदारनाथ ने बताया कि सजा पूरी होने के बाद भी जुर्माना जमा नहीं करवा पाने की वजह से जेल में बंद कैदियों को रिहा करने का फैसला कारागार मंत्रालय ने लिया है। सेंट्रल जेल के चार कैदी हरपाल पुत्र बच्चू, हीरा लाल पुत्र शंकर, छोटे पुत्र गोविंद और ईश्वरी पुत्र मोबिद भुर्जी को स्वतंत्रता दिवस पर रिहा कर दिया गया। इसके अतिरिक्त जिला जेल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। डिप्टी जेलर ने देशभक्ति के तरानों पर सभी बंदियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हाथों में तिरंगा लिए बंदी भारत माता की जय के उद्घोष करते रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले जिला जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें