बरेली।
भगवानपुर धीमरी में महिला प्रधान के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला प्रधान ने कोर्ट के जरिये दी गई रिपोर्ट में कहा है कि तीन फरवरी 2017 को गांव के भगवान दास, जयपाल, श्रीपाल, अशोक और ऊषा देवी उनके घर में घुस आए। तमंचे के नोक पर मारपीट के बाद उनके साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद सभी फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक उनके अधिकारियों के कार्यालय में अपनी तहरीर सौंपी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने कोर्ट के जरिये इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।