बरेली।
विहारमान नगला में महिला दुकानदार पर हमले के मुख्य आरोपी गद्दाफी और केपी यादव को इज्जतनगर थाने के एसएसआई रवींद्र सक्सेना ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया है। बता दें कि विहारमान नगला में एक महिला दुकानदार अनीता खंडेलवाल ने वीडियो वायरल किया था, जिसमें खुलेआम बदमाश तमंचा लहराते हुए नजर आए थे। एडीजी बृजराज मीना ने मामले का संज्ञान लेते हुए इज्जतनगर थाने की पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों से तमंचा भी बरामद करवा लिया है।