शाहजहांपुर। ऑफिसर्स कॉलोनी कैंट एरिया स्थित शाह क्लब में रविवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग में मोहल्ला बहादुर गंज निवासी विशाल घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर निवासी राजकुमार सक्सेना की बेटी की शादी शाह क्लब में थी। उसी शादी में शरीक होने विशाल गए थे। अचानक गोली चलने की आवाज से वहां हड़कंप मच गया। लोगों की नजर पड़ी तो विशाल गोली लगने से घायल हो गिर गए। गोली उनके पैर में लगी थी। घटना के समय बारात चढ़ रही थी। गोली लगने की घटना के बाद से वहां अफरा तफरी मच गई। विशाल जहां खड़ा था वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष अग्निवेश समाजवादी के भतीजे अभय भी खड़े थे। विशाल के गोली लगते ही चर्चा फैल गई कि किसी ने अभय को निशाना बनाते हुए गोली चलाई, लेकिन विशाल के बीच में आ जाने से उसके गोली लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। घायल को पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां गंभीर दशा को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। गोली किसने चलाई? क्यो चलाई आदि की जांच में पुलिस जुट गई है। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि कुछ लोगों से हुआ पुराना भी बताया जा रहा है। अन्य पहलुओं पर भी जांच चल रही है।