फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति गया सऊदी अरब, ससुराल वालों ने पत्नी को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पति शादी के छह साल बाद पत्नी को छोड़कर सऊदी अरब चला गया। पति के जाने के बाद ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। दोबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

थाना इज्जतनगर के डेलापीर निवासी निशा की शादी क्षेत्र के अलीम के साथ छह साल पहले हुई थी। कुछ महीने पहले अलीम काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया। निशा का आरोप है कि पति के विदेश जाते ही ससुरालियों ने उस पर अत्याचार शुरू कर दिए। पति ने भी उन्हीं का साथ दिया। निशा की तहरीर पर पति अलीम, सास अनीसा समेत आठ लोगों पर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें