फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवा के घर लगी आग, बेटी के दहेज का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाकरगंज में पूर्व सभासद के पड़ोस में रहने वाली सईदा बेगम के घर में रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गई। पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिशों के बीच फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी। आरोप है कि करीब एक घंटा देरी से दमकल गाड़ी पहुंची। आग शार्ट सर्किट की वजह से लगने की बात कही गई है। सईदा बेगम के शौहर अशफाक की मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी बेटी के निकाह के लिए सामान इकट्ठा कर रही थीं। उनके मुताबिक, बेटी की शादी के लिए रखा दहेज का सामान भी आग में जल गया। इसकी कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है। आग बुझाने की कोशिश में पड़ोसी नन्हे के हाथ झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें