फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदेशिया फाटक से गिरा बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुदेशिया पुल से गुजर रहा तेज रफ्तार बाइक सवार किसी तरह नीचे जा गिरा। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जाटवपुरा में रहने वाला विमल डीजे का काम करता था। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे वह बाइक पर कुदेशिया फाटक से गुजर रहा था और इसी बीच अचानक नीचे आ गिरा। लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसके घरवालों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने पुल पर जाकर जांच पड़ताल की तो उसकी बाइक पड़ी मिली। बाइक और पुल की रेलिंग में रगड़ लगी हुई थी। इस आधार पर पुलिस मान रही है कि किसी वाहन की टक्कर लगने के बाद विमल की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वह उछलकर पुल से नीचे जा गिरा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। विमल के पिता की मौत हो चुकी है। इकलौता होने के कारण परिवार में तीन बहनों और मां की जिम्मेदारी उसी पर थी। शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें