बरेली। निदा खान ने शौहर शीरान रजा खां पर कोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेस को दिए अपने बयान में कहा है कि एक तरफ शीरान मेंटीनेंस देने के नाम पर कोर्ट में मुकदमा करते हैं कि उन्हें घर वालों ने बेदखल कर दिया है। मैं अपने घर वालों के साथ रह रहा हूं मगर घर से कोई वास्ता नहीं है। वहीं दूसरी तरफ उनके भाई की शादी के कार्ड में शीरान का नाम छपा हुआ है। यह इस बात का सुबूत है कि वह घर वालों के साथ हैं उन्हें बेदखल नहीं किया गया है। इससे लगता है कि उन्होंने सिर्फ मेंटीनेंस देने से बचने के लिए कोर्ट में खुद के बेदखल होने की बात कही है।