फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 करोड़ के 216 विकास कार्यों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कमिश्नर रणवीर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित 14वें वित्त आयोग एवं अवस्थापना निधि की बैठक में करीब 29 करोड़ रुपये से होने वाले 216 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। वहीं इस बैठक से पहले बुधवार सुबह नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने क्षेत्र में जाकर निर्माण कार्यों की उपयोगिता देखी और फिर क्षेत्रीय जेई से उनकी उपयोगिता पर रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन

बैठक में कमिश्नर ने पूर्व के कार्यों की समीक्षा के बाद प्रस्तावित सड़क, नाला, सीसी टाइल्स आदि के कामों पर चर्चा की। बैठक में चर्चा के लिए 14वें वित्त आयोग से 167 एवं अवस्थापना निधि से 49 कामों के प्रस्ताव रखे गए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सीसी रोड से नाली का काम अलग से किया जाए। सड़कों के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा- बरसात के समय जहां पानी भरता है, ऐसे स्थानों को चिह्नित कर प्राथमिकता से कराएं। मगर उससे पहले जलनिकासी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने पार्कों का सुंदरीकरण करने के भी निर्देश दिए। स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन और मीटरिंग का कार्य प्राथमिकता सेे कराने को कहा। उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि नगर निगम में कार्य अधिक हैं लेकिन अधिकारी-कर्मचारी कम हैं, इसलिए सभी मिलकर कार्यों को पूर्ण कराएं। उन्होंने पोलिंग बूथ के रास्ते भी ठीक करने को कहा। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने परसाखेड़ा में ईवीएम गोदाम की सड़क खराब होने की बात कही तो कमिश्नर ने नगर आयुक्त को इन्हीं कार्यों में इस सड़क को शामिल करने की बात कही। बैठक में मेयर उमेश गौतम, नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. समेत निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

तनाव में आए अफसर
बैठक से पहले नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. चीफ इंजीनियर एसके अंबेडकर के साथ वार्ड 20 आजमनगर और वार्ड 25 मढ़ीनाथ में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की उपयोगिता देखी। इसके बाद उन्होंने सभी जेई से विकास कार्यों की जरूरत पर रिपोर्ट एवं फोटो तलब कर लिए। यह आदेश सुनकर एक बार के लिए कुछ अफसर तनाव में आ गए। फोटो मिलने के बाद उन्होंने कुछ कार्यों पर आपत्ति भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट एवं कार्य
14वें वित्त आयोग : 22.77 करोड़, 213 कार्य
अवस्थापना निधि : 5.82 करोड़, 49 कार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें