मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय की अध्यक्षता में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों/ आश्रितों की पेंशन लाभ संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए पेंशन अदालत लगी, जिसमें मंडल के कुल 78 पेंशन संबंधी परिवाद पंजीकृत हुए, जिसमें लगभग सभी पेंशनरों व आश्रितों को व्यक्तिगत रूप से सुनवाई का अवसर प्रदान कर परिवादों को निपटाया गया।
नौ पेंशनरों एवं आश्रितों को पीपीओ दिए गए। साथ ही उन्हें 455416.00 रुपये की राशि का भुगतान किया गया। यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर के कुल 34 पेंशन संबंधी परिवाद पंजीकृत हुए, जिसमें सभी मदों को पेंशन लाभों से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया। आठ पेंशनर को पीपीओ दिया गया और 245807 रुपये की राशि का भुगतान किया गया। संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राम कमल ने किया। इस मौके मंडल वित्त प्रबंधक आरसी सिंह, मंडल कार्मिक अधिकारी गुरमीत कौर, मंडल कार्मिक अधिकारी (कारखाना) एके श्रीवास्तव, एनई रेलवे मजदूर यूनियन, ओबीसी/एससी-एसटी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।