फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो से कुता मरने पर गणेशनगर में हंगामा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

ऑटो की टक्कर से कुत्ते की मौत हो जाने पर गणेशनगर में हंगामा हो गया। डॉगी के मालिक ने ऑटो वाले को पकड़ लिया। दोनों में मारपीट हो गई, जिससे मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई और उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन

सुभाषनगर इलाके के गणेशनगर निवासी पिंकू एक डॉगी पालते थे। इस डॉगी की बृहस्पतिवार सुबह के समय इधर से गुजरे ऑटो की टक्कर से मौत हो गई। यह देखकर पिंकू ने ऑटो चालक राम प्रकाश निवासी काली चरण मार्ग, सुभाषनगर को पकड़ लिया। दोनों में झगड़ा होने लगा। इस पर यहां काफी भीड़ लग गई और हंगामा हुआ। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पिंकू और राम प्रकाश को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें