फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के पहले पति की तलाश में जौनपुर गई पुलिस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता नेता के बेटे का सुराग लगाने में विफल पुलिस अब आखिरी दांव खेल रही है। पुलिस टीम बच्चे की मां के पहले पति की तलाश में जौनपुर रवाना हो गई है। वह काफी शातिर बताया जाता है, जो नेता के परिवार से रंजिश रखता है। पुलिस घटना में उसी का हाथ मानकर चल रही है।
विज्ञापन

खुसरो सेना पार्टी के बरेली लोकसभा प्रत्याशी डोरीलाल कश्यप का पांच साल का बेटा सचिन 31 जनवरी की सुबह सात बजे से घर के बाहर से लापता है। सीसीटीवी से साक्ष्य न मिलने पर पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है पर नतीजा कुछ नहीं निकला। जांच में पुलिस को पता लगा कि सचिन की मां डोरीलाल की दूसरी पत्नी है। वे जौनपुर की हैं और छह साल पहले अपने पहले पति के साथ मढ़ीनाथ में किराये पर रहती थीं। पति अपराधी किस्म का व्यक्ति था, जिससे परेशान होकर वह डोरीलाल के साथ रहने लगीं। पत्नी से नाराज वह बड़े बेटे को साथ लेकर जौनपुर चला गया। वह सचिन को भी अपना बेटा मानता है और डोरीलाल से रंजिश रखता है।
वहीं, डोरीलाल की पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक सचिन उन्हीं का बेटा है। उन्होंने सचिन की मां से विधिवत शादी की है। सारे बिंदुओं पर काम कर चुकी पुलिस को शक है कि सचिन के लापता होने में जौनपुर निवासी इसी शख्स का हाथ तो नहीं। जानकारी के मुताबिक वह अपने एक दोस्त के साथ किसी आपराधिक मामले में मथुरा जेल में भी रह चुका है। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके मिलने के बाद बच्चे की गुमशुदगी को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें