फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौनी में अंकित नाम व जमीन में हेराफेरी कर साठ लोगों ने बैंक से लाखों का कृषि लोन ले लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। खतौनी में अंकित नाम व जमीन में हेराफेरी कर साठ लोगों ने बैंक से लाखों का कृषि लोन ले लिया। लोन माफी के बाद गणना की गई तो हकीकत सामने आ गई। इनमें कुछ तो ऐसे हैं जो एक बैंक से पहले ही लोन ले चुके हैं। बैंक ने दोबारा आंखें मूंदकर लोन दे दिया।
विज्ञापन

व्योंधन खुर्द में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा है। आरोप है कि यहां करीब 58 लोगों ने खतौनी में हेरफेर कर बैंक में जमा कर दी। काफी दिनों बाद जब कोई किश्त जमा न हुई तो बैंक ने उन किसानों की खतौनी की जांच कराई। तब पकड़ में आया कि खतौनी में वास्तविकता को छुपाया गया है और बैंक को गुमराह कर दर्जनों लोगों ने लाखों रुपये हड़पने की कोशिश की गई। कुछ ने खतौनी में दर्ज सह खातेदारों के नाम ही हटवाकर एक नाम दिखाकर ज्यादा लोन ले लिया। अब बैंक ऐसे लोगों को तलाश रही है। बैंक मैनेजर ने ऐसे लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस ने एक साथ इतने लोगों पर एक ही तरह का मुकदमा दर्ज करने में हाथ खडे़ कर अधिकारियों से संपर्क साधा है। वहीं हरदासपुर की बैंक से भी सैकड़ों लोगों ने खतौनी में हेराफेरी कर लोन लेने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


मैनेजर का प्रार्थनापत्र मिला है। जांच के लिए अधिकारियों को भेजा गया है। अग्रिम आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सोम प्रकाश इंस्पेक्टर सिरौली
पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जांच चल रही है। - तुषार कुमार, बैंक मैनेजर शाखा व्योंधन खुर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें