बरेली। फतेहगंज पूर्वी के एक गांव की महिला ने पुलिस पर नाबालिग बेटी को उठा ले जाने वालों की तरफदारी करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, बेटी का अपहरण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज की, जबकि उसने नामजद तहरीर सौंपी थी। उसकी बेटी 19 दिसंबर की शाम घर से कुछ दूरी पर शौच करने गई थी। तभी पीछे से गांव के ही दो दबंगों ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और जबरन अपने साथ ले गए। उसने उसे बचाने की कोशिश भी की, मगर आरोपी उसे धक्का देकर वहां से भाग निकले। उसके पति ने बताया कि आरोपी उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर बेटी को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैैं। पीड़ित पति-पत्नी पुलिस की शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे।