बरेली। सिटी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मिले शव की पहचान हो गई। वह मेरठ के राजों की कुईयां शीशमहल निवासी विपिन रस्तोगी (55) का थ, जो बरेली के मलूकपुर में अपने साले रमेश चंद्र रस्तोगी के घर आए थे। पहचान के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रमेश ने बताया कि बहनोई विपिन अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन पहले उनके घर आए थे। वह मेरठ में ही शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। बताया कि उनकी बहन छोटे भाई शिवम के साथ बरेली से ही बंगलूरू में अपने पुत्र सैलम रस्तोगी के पास चली गई थीं। शनिवार सुबह बहनोई विपिन भी मेरठ जाने को उनके घर से निकल गए थे। रमेश ने बताया कि विपिन शराब के लती थे। रात तक घर नहीं पहुंचे तो रविवार को वह लोग उनकी तलाश कर रहे थे। इस बीच शव के पास मिली एक पर्ची पर लिखे उनके नंबर से उन्हें सूचना दी। उन्होंने शव पहचान लिया है। ब्यूरो