फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराध : कर्नल पर विवाहिता को बंधक बनाने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अपराध :
विज्ञापन

कर्नल पर घरेलू नौकरानी को बंधक बनाने का आरोप
कोर्ट के आदेश पर लिखी गई पति की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। अदालत के आदेश पर कैंट के सदर बाजार में रहने वाले एक दलित युवक की ओर से सेना के कर्नल के खिलाफ उसकी पत्नी को आठ साल से अपने घर में बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

युवक के मुताबिक उसकी पत्नी एक कर्नल के घर काम करने जाती थी। कर्नल उसकी पत्नी को अक्सर कई-कई दिन के लिए अपने घर में रोक लेता था। पिछले दिनों कर्नल ने उसकी बीवी को घर भेजना ही बंद कर दिया। कई बार वह पत्नी को लेने पहुंचा तो उसके साथ मारपीट करके भगा दिया गया। युवक ने कर्नल पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध बना लेने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि कर्नल की शह पर उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ एक रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी लेकिन उसमें समझौता हो गया। 27 जुलाई 2010 को जब पति अपनी पत्नी को बुलाने गया तो गाली गलौच के साथ उससे मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें