खना गौटिया गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर दो दिन पहले हुए विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 64 वर्षीय शरीफ अहमद तांगा चलाकर आजीविका चलाते थे। सोमवार की शाम शरीफ अहमद के लड़के मोहसीन अंसारी का क्रिकेट खेलते समय पास के ही रहने वाले नबी बक्स के लड़के अली हसन से झगड़ा हो गया था। काम से वापस आने पर झगड़े की जानकारी मोहसिन के पिता हुई जिस पर वह अली बक्स घर शिकायत करने गए। शिकायत करने से अली वर्क्स के परिवार के लोग आग बबूला हो गए और कुछ देर बाद नबी हसन, अब्दुल हसन, अली हसन, सलीम ने लाठी डंडे लेस होकर शरीफ अहमद के घर पर हमला बोल दिया था। जिसमें शरीफ अहमद, उनकी पत्नी इस्लाममन, बेटी अफ साना, बेटा सुहेल, फ ारूख, अन्ने अंसारी, चांद बाबू और नजिम घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल शरीफ अहमद की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।