फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा बरामद हो गए तो लिखी चोरी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में सक्रिय ई-रिक्शा चोरी गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी और 14 ई-रिक्शा बरामद होने के बाद अब इनकी सुपुर्दगी को लेकर टेंशन है। ज्यादातर ई रिक्शा की चोरी पुलिस ने दर्ज ही नहीं की थी। कैंट क्षेत्र से ऐसे ही दो ई-रिक्शा फरवरी में चोरी हो गए थे। वहीं किला पुलिस ने बरामद किए गए तो तहरीर लेकर कैंट पुलिस ने इनकी चोरी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

हाल ही में पुलिस ने कासगंज निवासी सरगना समेत शहर में एक ई-रिक्शा गैंग का खुलासा किया था। पुलिस ने इनके पास से 14 ई-रिक्शे बरामद किए थे। लेकिन, इनमें से दो की रिपोर्ट अब चोरी, बरामदगी और खुलासे के बाद दर्ज की गई है। रिपोर्ट कैंट क्षेत्र के सदर बाजार निवासी शराफत अली ने कराई है। उनके मुताबिक उनके दोनों ई-रिक्शा 10 मार्च को घर के बाहर से ही चोरी हो गए थे। दोनों ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजात न होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। अब चूंकि बरामद हुए रिक्शों में से दो उन्होंने पहचान लिए, इसलिए रिपोर्ट दर्ज कराने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें