बरेली। ग्राम सभा की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत करने पर दबंगों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। जाति सूचक शब्द भी कहे। कोर्ट के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव अब्दुल्लापुर माफी की संतोष देवी ने बताया कि आसिफ और वासिफ के पिता ने 2015 में ग्राम सभा की भूमि पर दीवार खड़ी कर कब्जा करने की कोशिश की। तहसीलदार से शिकायत करने पर 29 फरवरी 2016 को दीवार ढहा दी गई। छह सितंबर 2018 को आसिफ कुछ लोगों के साथ गिरी दीवार की ईंटे भरने आए। इस दौरान सभी लोगों जाति सूचक शब्द कहते हुए उसके घर में घुसे आए। शोर मचने पर मुहल्ले वाले आए तो भाग निकले। उन्होंने दोबारा काम में अड़ंगा डालने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन वह पति वेदप्रकाश के साथ थाना इज्जतनगर पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने आसिफ, वासिफ, यासीन, याकूब, फारुख, आसिफ और शहजादे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।