बरेली। बारादरी के मोहल्ला दुर्गानगर निवासी राजेश शर्मा ने पुलिस से शिकायत की गुरुवार सुबह उठे तो एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें आंगन में बैठा मिला। राजेश ने उसको आवाज दी लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। उन्होंने फोन करके पड़ोसियों को बुलाया। कुछ लोगों ने उसे पीट भी दिया। उसने बताया कि वह हाफिजगंज का रहने वाला है। मोहल्ले में ही गौटिया निवासी अपने एक रिश्तेदार के घर भात लेकर आया था। रात में शराब ज्यादा पीने के कारण होश नहीं रहा और इस मकान में घुस गया। बताया की रात भर छत पर सोया फिर नीचे उतर आया। राजेश ने तुरंत डायल 100 को फोन कर बुलाया और आरोपी को उन्हें सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।