बरेली। शिक्षक पति ने पत्नी को मानसिक विक्षिप्त बताकर घर ले जाने से इनकार कर दिया। विवाहिता के मुताबिक, पति काम का बहाना कर उसे मायके छोड़ गया था। महिला क पिता ने पति और अन्य ससुरालवालों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बारादरी क्षेत्र के मॉडल टाउन निवासी दिनेश खन्ना ने अपनी बेटी की शादी करीब डेढ़ साल पहेल राजेंद्र नगर निवासी निवासी गीत सूरी से की थी। गीत राजेंद्र नगर में ही कोचिंग चलाते हैं। दिनेश के मुताबिक, शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालवाले दहेज की मांग करने लगे थे। वे उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। गीत 15 जनवरी को उनकी बेटी को काम का बहाना कर ससुराल छोड़ गया था। बाद में उसने संपर्क करना बंद कर दिया। बातचीत की कोशिश की तो यह कहकर बेटी को घर ले जाने से मना कर दिया कि वह मानसिक विक्षिप्त है। उन्हें धोखा देकर शादी कराई गई है। बेटी को लेकर वह 15 मार्च को घर पहुंचे तो सास रेनू, ससुर जगमोहन, मनीश, सोना अरोड़ा और हरीश अरोड़ा ने धक्के देकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद वे परिवार के साथ बांके बिहारी मंदिर पर धरने पर बैठ गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई थी। दोनों पक्ष यहां से एक रिश्तेदार के घर समझौते के लिए पहुंचे थे, लेकिन कामयाब नहीं रहे।