फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के खाते में लाखों की उलट-पलट, खुफिया एजेंसी अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। हरिद्वार के एक कारखाने में नौकरी करने गए पुवायां के युवक के बैंक खाते में एक महीने में लाखों का लेन देन होने से खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। युवक का बैंक खाता सीज कर दिया गया है। मामले में उच्च स्तर की जांच चल रही होने के कारण बैंक और पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

पुवायां के गांव बेहटा संवात निवासी एक युवक हरिद्वार के किसी कारखाने में नौकरी करता है। वहीं किराए के कमरे में रहता है। युवक का गंगसरा स्थित एसबीआई में बैंक अकाउंट है। छह फरवरी 19 से 10 मार्च 19 तक युवक के बैंक खाते में देश भर के विभिन्न शहरों से कई बार में रुपये जमा किए गए। यह रकम लाखों में है। युवक के खाते से इंटरनेट बैंकिग के जरिए उक्त रकम को इधर उधर भी किया गया तो बैंक खातों पर नजर रख रही खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए। युवक के बैंक खाते को दस मार्च को सीज करा दिया गया। अब इस खाते को देखकर इसमें जमा रकम और खाते के स्टेटमेंट तक का पता नहीं लगाया जा सकता है।
इसके बाद बाद एजेंसियों और बैंक की साइबर सेल की ओर से शाखा प्रबंधक को एक मेल भेजकर खाताधारक के बारे में जानकारी मांगी गई। प्रबंधक ने युवक के घर संपर्क किया तो वहां उसकी मां मिली और बताया कि उनका पुत्र हरिद्वार में किसी कारखाने में काम करता है। बैंक प्रबंधक के और जानकारी मांगने पर युवक की मां ने उसे फोन कर घर बुला लिया। इसके बाद युवक ने बैंक जाकर जानकारी दी। युवक ने बताया कि हरिद्वार में उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने जो खुद को मुरादाबाद का बताता है। उससे एटीएम कार्ड और मोबाइल ले लिया था। मुरादाबाद के युवक का कहना था कि कुछ रुपये उसे मंगवाने हैं जो उसके खाते में डलवाकर रुपये निकालने के बाद एटीएम वापस कर देगा। खाते में लाखों का लेन देन होने की जानकारी से खाताधारक ने इंकार कर दिया। बैंक प्रबंधक रामरतन का कहना है कि एक युवक का खाता सीज किया गया है। उसके खाते से लगभग 14 लाख रुपये के लेन देन का मामला है। ज्यादा जानकारी वह नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन

युवक बोला वह निर्दोष, दे दी पूरी जानकारी
पुवायां। खाते में लाखों रुपये जमा होने और निकाले जाने के मामले में युवक खुद को बेकसूर बता रहा है। सूत्रों के अनुसार जमा और निकासी की गई। रकम लाखों में है, लेकिन उसने कोई लेन देन नहीं किया है, इस कारण वह पूरी जानकारी नहीं दे सकता है। सूत्रों के अनुसार 19 और 20 फरवरी को दो दिन में ही युवक के खाते से 9.33 लाख रुपये जमा करके निकाले गए हैं। जमा की गई राशि कोलकाता, मुंबई, जम्मू कश्मीर सहित देश भर के तमाम शहरों से खाते में डाली गई है। युवक के अनुसार शुक्रवार को एसपी से मिलने शाहजहांपुर गया था और उन्हें प्रार्थनापत्र देकर पूरी जानकारी दी है, साथ की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। उसे बैंक बुलाया गया था, जहां उससे काम के बारे में और खाते में जमा की गई रकम के बारे में पूछताछ की गई जो उसने बता दी है।
विज्ञापन


ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। संबंधित अधिकारियों से जानकारी की जाएगी, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
संतोष कुमार, सीनियर मैनेजर एनपीए क्रेडिट, एसबीआई शाहजहांपुर

मुझे ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। बैंक से भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। कोई सूचना मिली तो जांच की जाएगी।
जसवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें