सीबीगंज। क्षेत्र के गांव काजियान निवासी आसिफ खां बृहस्पतिवार रात फसल की रखवाली के लिए खेत पर सो रहे थे। इसी बीच अचानक गांव के ही नन्हें खां और अनीज खां के कुत्ते उनके खेत में घुस गए और फसल खराब करने लगे। आरोप है कि आसिफ ने उन्हें भगाया तो उनके मालिक गाली-गलौच पर उतर आए। विरोध पर आसिफ को बुरी तरह पीटा। वहीं, गांव सनौआ में मामूली कहासुनी के बाद गांव के दो भाई गुड्डू और टिक्का ने महिला नत्थू को उनके घर में घुसकर पीट दिया। दोनों मामलों में तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने एनसीआर दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।