फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी कार और दोपहिया वाहन फूंके

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला के जकाती मोहल्ले में रात के अंतिम पहर में कुछ शरारती तत्वों ने अजीबोगरीब घटना कर डाली। उन्होंने घरों के बाहर खड़ी कार और दोपहिया वाहनों पर तेल डालकर आग लगा दी। इससे पहले यहीं खड़ी एक बाइक को तोड़कर उसमें से तेल निकाला गया। पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा तो खासी भीड़ लग गई। आग किसने और क्यों लगाई, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। एक तहरीर दी गई है पर उस पर रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
विज्ञापन

जकाती मोहल्ले की गलियों में वाहन खड़े रहते हैं। रात करीब दो बजे के बाद कुछ लोगों ने पहले मंदिर के नल से हत्था निकालकर रोडवेज पर इलेक्ट्रिकल शॉप चलाने वाले गली में खड़ी लकी की बाइक में तोड़फोड़ कर दी। इस बाइक को उल्टा करके तेल निकाला और उसी से लकी की मेस्ट्रो स्कूटी में आग लगा दी। इसके बाद बगल की गली में कातिब सतेंद्र देव के दरवाजे पर खड़ी उनकी स्पलेंडर बाइक में आग लगा दी। तीसरी गली में कातिब राजीव की वैगनआर कार उनके इंजीनियर भांजे शोभित के दरवाजे पर खड़ी थी, इसे भी फूंक दिया गया। हैरत की बात ये रही कि रात के अंतिम पहर में करीब तीन बजे तक गलियों में घूम घूमकर शरारती तत्व वाहन फूंकते रहे और किसी को कानोंकान भनक नहीं लगी। साढ़े तीन बजे करीब जागे पड़ोसियों ने खबर दी तो पहले लकी के परिजन उठे। भीड़ लगी तो थोड़ी ही देर में तीन घटनाएं पता लगीं। तब लोगों ने यूपी 100 पर कॉल की। पुलिस आई और वीडियो बनाकर ले गई। दिन में लकी और राजीव की ओर से किला थाने में तहरीर दी गई तो पुलिस जांच को पहुंची।

एक मकान में होती है दारू पार्टी
मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया कि गली के एक मकान में रात को ऐसे लोग आकर बैठते हैं जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। ये लोग उस मकान में देर तक दारू पार्टी करते हैं। अक्सर हंगामा भी होता है। इनकी वजह से गली का माहौल खराब हो रहा है। उन्हें शक है कि कहीं इन्हीं लोगों ने ये घटना न की हो।
विज्ञापन


अफसरों को नहीं दी जानकारी
किला पुलिस ने इस घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी। सीओ सेकेंड सीमा यादव ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना के बारे में नहीं पता है। फिलहाल वे एयरपोर्ट के पास वीआईपी ड्यूटी में हैं। घटना की जानकारी करके कार्रवाई कराई जाएगी। प्रभारी एसओ रजनीश कुमार का कहना था कि पुलिस ने मुआयना किया है। मौके से कोई सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिला है पर पुलिस आरोपियों की जानकारी जुटाने में लगी है। रिपोर्ट करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें