फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई बजे एनकाउंटर हुआ तो सुबह सात बजे फायरिंग किस पर की

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अहलादपुर में हुई मुठभेड़ में पुलिस की लिखापढ़ी भी गड़बड़ हो गई है। मुठभेड़ में शामिल रहे सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने थाना इज्जतनगर में एफआईआर दर्ज कराई है कि एनकाउंटर से पहले जब बदमाश उनके सामने बैरियर दो चौकी के सामने से भागे तब सड़क पर खड़ी पीआरवी 178 ने भी उनका पीछा किया, जबकि पुलिस कंट्रोल रूम में बदमाशों के मूवमेंट की पहली सूचना ही सुबह सात बजे के समय पीआरवी 178 की ओर से दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम में बड़ा बाईपास पर बाइक सवार बदमाशों के मूवमेंट की पहली सूचना हाईवे पर तैनात पीआरवी 178 ने करीब सात बजे दी थी। इसके मुताबिक पीआरवी बदमाशों का पीछा कर रही थी। पीआरवी की ओर से बदमाशों के फायरिंग करने का भी इनपुट दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाशों का पीछा करने के दौरान होमगार्ड राजेश ने बदमाशों पर गोली चलाई थी। इस दौरान उन्हें नहीं पता था कि बदमाश लुटेरे हैं या अवैध मांस लेकर भाग रहे हैं।
सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने इज्जतनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि वारदात के बाद वह और इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल डेलापीर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। दो बाइकों पर सवार पांच युवक उन्हें देखकर बैरियर दो चौकी की तरफ भागे। उन्होंने सिटी कंट्रोल रूम को सूचना दी और बदमाशों का पीछा करने लगे। बैरियर दो चौकी पर सीओ थर्ड अशोक मीना मौजूद थे। वह भी बदमाशों के पीछे लग गए, लेकिन यह साफ नहीं है कि बदमाश चौकी का बैरियर लांघकर भागे कैसे। कहा गया है कि इसके बाद रिठौरा की ओर जाने वाली सड़क पर खड़ी पीआरवी 178 भी बदमाशों का पीछा करने लगी। घेराबंदी होने पर बदमाश खेतों में भागे। विरोधाभास यह है कि पीआरवी की सूचना पहले कंट्रोल रूम को मिली या सीओ और इंस्पेक्टर पीआरवी से पहले ही बदमाशों के पीछे लगे थे। दूसरा सवाल यह है कि क्या सात घंटे पीछा ही होता रहा। क्योंकि घेराबंदी के बाद एनकाउंटर की टाइमिंग लिखा-पढ़ी में दोपहर 2:45 बजे दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें