बरेली। लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही महिला इंजीनियर का बैग चोरी होने की रिपोर्ट तीन महीने बाद तफ्तीश के लिए जीआरपी जंक्शन को मिली है। घटना जंक्शन के आसपास हुई थी लेकिन उस समय जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस पर महिला इंजीनियर ने चंडीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। फैजाबाद की लक्ष्मी यादव 30 अक्तूबर को स्पेशल ट्रेन से लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही थी। बरेली जंक्शन से कुछ पहले ही उनका बैग चोरी हो गया था। उसमें लैपटॉप और अन्य कीमती सामान था। वह यहां जीआरपी थाने पहुंचीं तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि बैग चोरी होने की जांच की जाएगी।