बरेली।
बिथरीचैनपुर में पापुलर के बाग में महिला की लाश मिलने के बाद शिनाख्त नवादा शेखान की संगम के रूप में होने के बाद पति ने पुलिस को उसके कथित प्रेमी गुड्डू के खिलाफ तहरीर सौंप दी। पुलिस ने संगम की हत्या के मामले में गुड्डू का नाम खोल दिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए जल्द खुलासे की बात कह रही है। इस मामले की सबसे अहम बात यह रही कि लाश बरामदगी के बाद परिवार शिनाख्त के लिए नहीं पहुंचा था, मौसेरी बहन ने अखबार में खबर पढ़ने के बाद शव की शिनाख्त के लिए किया था। अब पुलिस मामले की नए सिरे से जांच कर रही है।