बरेली। अयूब खां चौराहे से चौपुला रोड पर बाजार इंडिया मॉल के सामने सोमवार दोपहर एक बाइक अचानक ही जल उठी। बाइक चला रहे युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई। थोड़ी ही देर में बाइक पूरी तरह जल गई। इस दौरान सड़क खाली हो गई और दोनों ओर वाहन ठहर गए। बाद में मौके पर काफी भीड़ लग गई। बाइक मालिक चुपचाप अपनी बाइक ऑटो से ले गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक यामहा कंपनी की कोई लेटेस्ट मॉडल थी जो शायद गर्मी से स्पार्किंग होकर जल उठी। ब्यूरो