फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से निकाले एजेंटों ने ही लूटा था साथी को!

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाही में समूहों को लोन देकर वसूलने वाली फाइनेंस कंपनी के एजेंट को चाकू मारकर लूटने के मामले में नई कहानी सामने आई है। कंपनी में गबन के मामले में निकाले गए दो पूर्व एजेंटों ने ही उसे लूटा था। पुलिस ने सबूत जुटा लिए हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के गांव मियांपुर मुदस्सरी निवासी अनुज श्रीवास्तव भारत माइक्रो फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड की स्टेशन रोड मीरगंज ब्रांच में रिकवरी एजेंट हैं। अनुज समेत कई एजेंट गांवों में कर्जदार महिलाओं से लोन की किस्तें लेकर ऑफिस में जमा कराते हैं। शुक्रवार शाम शाही क्षेत्र में अपाचे बाइक पर आए दो लोगों ने अनुज से डेढ़ लाख रुपये भरा बैग और मोबाइल लूट लिया था। विरोध पर चाकू मारे थे। घटना के बाद डीआईजी राजेश कुमार पांडेय और एसएसपी मुनिराज जी भी मौके पर गए थे। बताते हैं कि कंपनी के एक एजेंट ने रुपया गबन करते हुए समानांतर अपनी ही फाइनेंस कंपनी बना ली थी तो दूसरा भी कई महीने तक गबन करता रहा। धोखाधड़ी सामने आने पर प्रबंधन ने दोनों को हटाकर उनके क्षेत्र का काम अनुज को दे दिया था। दोनों आरोपियों की लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें