फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली ने हलाला पीड़िता का मुद्दा- उठाया तो घर पहुंची पुलिस, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ससुर से हलाला के लिए मजबूर की गई महिला का जिक्र अपनी फेसबुक पोस्ट में किया तो पुलिस मामले की गंभीरता समझ गई। भाई को अगवा कर पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रही पीड़िता के घर शनिवार को खुद सीओ पहुंचीं और उससे पूछताछ के बाद रात को रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई। इस रिपोर्ट में पीड़िता ने अपने शौहर और देवर समेत चार लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र के केलाबाग इलाके की रहने वाली पीड़िता को उसके शौहर ने तीन तलाक देने के बाद उसे अपने पिता के साथ हलाला करने के लिए मजबूर किया था। कुछ साल बाद उसे फिर तलाक देकर भाई के साथ हलाला करने को कहा तो उसने शौहर का घर छोड़ दिया, साथ ही उस पर एफआईआर भी दर्ज करा दी। पीड़ित के मुताबिक उसका शौहर और देवर काफी समय से मानसिक रूप से कमजोर उसके भाई को मुकदमा वापस कराने को धमकियां दे रहे थे। उसे एक बार बाइक से टक्कर भी मार दी थी। दो हफ्ते पहले पीड़िता का भाई लापता हो गया और दो दिन पहले बुरी हालत में मिला।
पीड़िता का आरोप है कि उसके भाई को अगवा करने में उसके शौहर और देवरों का ही हाथ था। पीड़िता कई दिनों से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने और पुलिस अफसरों के भी चक्कर काट रही थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तीन तलाक कानून के मामले में राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए अपनी फेसबुक पोस्ट में इस महिला का जिक्र किया तो शनिवार को पुलिस हरकत में आ गई। शनिवार को सीओ सेकेंड सीमा यादव ने पीड़िता के घर पहुंचकर पूछताछ की। रात को पीड़िता की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज हो गई। सीओ ने बताया कि महिला का भाई अभी पूरी तरह होश में नहीं है। होश में आने के बाद पुलिस उसके बयान दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें