बरेली। अहलादपुर चौकी के सामने गन्ने के खेत में 200 मीटर अंदर हुए एनकाउंटर के बाद सीओ सिटी कुलदीप कुमार की तरफ से इज्जतनगर थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई है। पहली एफआईआर पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले और बलवे की धाराओं में दर्ज की गई है जबकि बाकी दो रिपोर्ट अशोक सिंह और कपिल चौधरी के खिलाफ लिखी गई है। सभी रिपोर्ट में वादी खुद सीओ सिटी कुलदीप कुमार बने हैं। इनकी विवचेना थाना इज्जतनगर के इंस्पेक्टर करेंगे।