फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच साहिबे आलम के भाई ने रेप पीड़िताओं पर लिखाई रिपोर्ट

Sun, 19 Aug 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एथलीटों से छेड़छाड़ और दुराचार के मामले में फंसे कोच साहिबे आलम के भाई शाने आलम ने दोनों पीड़िताओं के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में शाने आलम ने आरोप लगाया है कि दोनों एथलीट ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उनके भाई ने विरोध किया तो उन्हें दुराचार और छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसा दिया।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर शाने आलम की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके भाई साहिबे आलम एथलेटिक्स कोच हैं। राजेंद्रनगर और संजयनगर की दो एथलीट आपस में सहेली हैं। इनमें से एक एथलीट की जन्मतिथि 18 अप्रैल, 2001 है, मगर उसने अपनी सहेली से मिलकर फर्जीवाड़ा करके कैंट के एक स्कूल में वर्ष 2017-18 में कक्षा आठ में दाखिला लिया। इन्हीं दस्तावेजों से उसने कानपुर में जूनियरशिप खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। साहिबे आलम को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सख्ती की। दूसरी एथलीट भी ऐसे ही फर्जीवाड़ा कर शाहजहांपुर और कानपुर में खेली। बता दें कि इससे पूर्व दोनों एथलीट कोच साहिबे आलम के खिलाफ छेड़छाड़ और दुराचार की रिपोर्ट दर्ज करा चुकी हैं। इन मामलों में साहिबे आलम को जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें