फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मंत्री की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी मंत्री की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन

सहारनपुर। खुद को दर्जा प्राप्त मंत्री बताकर शहर में जगह-जगह स्वागत कराने वाले अम्मार अहमद को अब पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने अम्मार को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी। उसके घर पर निगरानी भी रखी, लेकिन अम्मार पुलिस की पकड़ में नहीं आया।
ग्राम शेखपुरा कदीम निवासी अम्मार अहमद ने खुद को उत्तर प्रदेश सहकारी प्रौद्योगिक कृषि यंत्र एवं अनाज, दाल प्रशोधन आपूर्ति एवं विपणन संघ के निदेशक बताया और दर्जा प्राप्त मंत्री के रूप में शहर पहुंचकर अपना जगह-जगह स्वागत कराया। उसने लोगों को दर्जा प्राप्त मंत्री का पहचान पत्र और सचिवालय का पास भी दिखाया। लेकिन बृहस्पतिवार को ही उसकी पोल खुल गई। बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रमों के दौरान ही अम्मान को फर्जीवाड़े के बारे में भाजपा नेताओं एवं पुलिस को जानकारी हो जाने के बारे में पता चल गया। इसके बाद वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज हुई तो पुलिस ने आरोपी की तलाश कर दी। शनिवार को भी पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी। उसके घर पहुंचकर भी अम्मान को तलाश किया। लेकिन अम्मान पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस को उम्मीद थी कि ईद होने के चलते अम्मान आपने घर पहुंचेगा। लेकिन ईद पर भी अम्मान नहीं मिला। फिलहाल पुलिस अम्मान की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर पवन चौधरी ने बताया कि अम्मार अहमद के हाथ आने के बाद ही पूरी कहानी साफ हो पाएगी कि वह निदेशक कैसे बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें