फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटोनमेंट टोल के पास युवकों में मारपीट, फायरिंग

Mon, 04 Jun 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

लाल फाटक के नजदीक कैंटोनमेंट टोल के पास शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तीन युवकों में मारपीट हो गई। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली चलने से हाई सिक्योरिटी वाले इस इलाके में दहशत फैल गई। लाल फाटक पर मौजूद यूपी-100 की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों युवक भाग गए। लोगों ने बताया कि युवकों ने शराब पी रखी थी। उनके बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, यह भी पता नहीं चला। कैंट थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता के मुताबिक कैंट में फायरिंग होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन सभी भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें