फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने विवाहिता का शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

थाने के सामने गर्भवती का शव रखकर लगाया जाम
- पांचवीं औलाद भी बेटी न हो इसलिए जिंदा जला दिया
- थाने में किया हंगामा, पति की पिटाई भी की
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
गर्भ में पांचवीं औलाद भी कहीं बेटी न हो इसी आशंका में ससुराल वालों ने विवाहिता को आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को गर्भवती की मौत होने पर ससुराल वालों ने अस्पताल, कोतवाली और फिर थाना प्रेमनगर में जमकर हंगामा किया। मृतका का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और थाने में मौजूद पति की भी पिटाई की।
प्रेमनगर के घोसियान टोला निवासी क्षमा (35) पुत्री मनोज शर्मा की शादी शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में सतीश से हुई थी। शादी को सात साल हो चुके थे। क्षमा के परिवार वालों का कहना है कि उनको चार बेटियां, सनीता, आरोही, भूमि और तनिष्का पहले हैं। पांचवीं बार अनीता फिर गर्भवती थी, बहन एकता का आरोप है कि ससुराल वालों को आशंका थी कि वह फिर बेटी को ही जन्म देगी। इसको लेकर ससुराल वाले लगातार क्षमा को ताने देते थे। एक मार्च को सास रामकली से झगड़ा हुआ और फिर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग लगा दी। इसके बाद ससुराल वाले फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस और मायके वाले पहुंचे। झुलसी क्षमा को बरेली लाकर पहले जिला अस्पताल फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को क्षमा ने दम तोड़ दिया। घटना की रिपोर्ट थाना कटरा में पहले ही दर्ज हो चुकी थी, मगर मायके वाले बरेली में रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते थे। इस पर पोस्टमार्टम के बाद क्षमा का शव लेकर कोतवाली पहुंचे और हल्का हंगामा भी किया। इसके बाद शव लेकर प्र्रेमनगर थाने जा पहुंचे। थाने के सामने ही सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। हंगामा किया और प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। वहां क्षमा का पति पहुंचा तो थाने में घुसकर मायके वाले उसे पीटने लगे। जमकर हंगामा हुआ। किसी तरह पुलिस ने उनको समझा बुझाकर लाश को सड़क से हटवाया। मामला आईजी डीके ठाकुर और एसएसपी जोगेंद्र कुमार के संज्ञान में आया तो कार्रवाई के निर्देश दिए गए लेकिन जब पता लगा कि रिपोर्ट कटरा में दर्ज है तो प्रेमनगर में ही क्षमा के पति सतीश की गिरफ्तारी करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगाने वालों पर रिपोर्ट
प्रेमनगर में जाम लगाने और हंगामा करने वालों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रमोद जोशी, मुकेश मिश्रा, पंकज भारद्वाज और 40-50 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, बलवा और रोड जाम करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वर्जन
घटना का मुकदमा कटरा में दर्ज है। आरोपी पति की गिरफ्तारी हो गई है। जाम लगाने वालों पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
- कुलदीप कुमार, सीओ प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें