फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे निकाह के लिए बीवी की कर दी थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

भमोरा के गांव हजरतपुर में छह महीने पहले विवाहिता जैबुनिशा की हत्या किसी रंजिश में नहीं हुई थी, बल्कि उसके शौहर ने ही दूसरे निकाह के लिए गोली मार दी थी। पुलिस को गुमराह करते हुए शौहर ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या दिखाते हुए चार लोगों के मुकदमा दर्ज करवा दिया था। छह महीने की तफ्तीश के बाद एसपी देहात ख्याति गर्ग ने पुलिस ऑफिस में प्रेस वार्ता कर केस खोलते हुए हत्यारोपी शौहर इबिलास उर्फ गोरा को सामने लाईं। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
इबिलास ने बताया कि वह जैबुनिशा को सात साल पहले बिहार से लेकर आया था। बच्चा होने के बाद उसका जैबुनिशा से मन हट गया था। वह दूसरा निकाह करना चाहता था। इसके लिए गांव में वह लड़की भी दिखवा रहा था। पहली जनवरी की रात जैबुनिशा को गोली मार दी। सिर में गोली लगने के बाद गंभीर हालत में उसको अस्पताल में भर्ती करवाया। उसने पुलिस को तहरीर सौंपी थी कि जेरउद्दीन, जीशान, मो. ताहिर और रफाउद्दीन ने रंजिशन उसकी बीवी को गोली मारी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला था। बाद में मुकदमे में पुलिस ने एफआर लगा दी थी। भमोरा थानाध्यक्ष योगेश ने बताया कि गांव में इबिलास कहता फिर रहा था कि उसने बीवी की मौत में दुश्मनों को फंसा दिया। यह चर्चा पुलिस तक पहुंचने के बाद शौहर को पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद शौहर ने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने घर के संदूक के नीचे से एक तमंचा और गोली बरामद किया।
विज्ञापन


यह है रंजिश की कहानी
जुलाई, 2016 में उसका भाई इजराइल गांव के जेरउद्दीन की बहन को ले गया था। इसका मुकदमा भमोरा थाने में दर्ज हुआ था। लड़की की बरामदगी के बाद कोर्ट में उसने शौहर के साथ रहने का बयान दिया था, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। बीवी को गोली मारने के बाद इबिलास ने जेरउद्दीन समेत जीशान, मो. ताहिर और रफाउद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसकी योजना थी कि बीवी की हत्या के आरोप में चारों के जेल जाने के बाद उसका भाई वापस गांव में रह सकेगा, लेकिन इससे पहले वह फंस खुद गया।
गलती से गोली बीवी को लगी
इबिलास ने बताया कि वह दुश्मनी के चलते तमंचा एटा से 32 सौ में खरीदकर लाया था। तकिया के नीचे तमंचा लोड कर सोता था। उसके मुताबिक, उसने पत्नी को जानबूझकर नहीं मारा, तमंचे से गलती से गोली बीवी को लगी। यही वजह है कि उसको अस्पताल में भी भर्ती करवा दिया था। वह चाहता था कि उसका भाई अपनी बीवी के साथ गांव में ही रहे, इसलिए उसने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी।
विज्ञापन


मां ने कहा, बेटे को गलत फंसाया
पुलिस ऑफिस में इबिलास अपना जुर्म कबूल कर रहा था। दूसरी तरफ उसकी मां एसएसपी के सामने पेश होकर शिकायत सौंप रही थी कि उसके बेटे को पुलिस ने मामले में गलत फंसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें