फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले शादी से इंकार, फिर नशेड़ी दूल्हे पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संगम पैलेस में नशे में धुत दूल्हे को देखकर शादी से इंकार के बाद दुल्हन ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से आए वधू पक्ष के मुताबिक रात करीब 9:30 बजे संगम पैलेस में जितेंद्र वर्मा उर्फ जीतू बरात लेकर आया था। वह इतना नशे में था कि मंडप में ही लुढ़क गया। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, सगाई के वक्त तीन लाख और बाद में ढाई लाख रुपये लिए गए थे। लेकिन शादी के वक्त वर पक्ष ने तीन लाख और रुपये की डिमांड कर दी। असमर्थता जताने पर वर पक्ष ने गाली गलौज की और बारात वापस ले जाने की धमकी दी। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि दूल्हे के अलावा उसके मामा सुशील, माता सरोज, भाई दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गईहै। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें