फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने पकौड़ी विक्रेता पर उड़ेला खौलता तेल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो---31एमआरजेडपी3)
विज्ञापन


पकौड़ी उधार नहीं दी तो सिर पर
खौलते तेल की कड़ाही उलट दी

दबंग की क्रूरता से बुरी तरह झुलसा दुकानदार अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
मीरगंज। पकौड़ी उधार देने से इंकार करना एक दबंग को इतना नागवार गुजरा कि उसने हद दर्जे की क्रूरता दिखाते हुए दुकान पर खौलते तेल की पूरी कड़ाही उलट दी। तेल गिरने से दुकानदार के चेहरे से लेकर सीने तक काफी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुकानदार के मुताबिक आरोपी पर पहले से उसका काफी उधार था, इसी वजह से उसने और उधार देने से मना कर दिया था।
कस्बे के मोहल्ला शेखूपुरा में रहने वाले इमरान की चाय और पकौड़ी की दुकान है। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे इमरान अपनी दुकान पर पकौड़ियां तल रहा था। इसी बीच सरायखाम मोहल्ले का शकील अहमद ने आकर उससे आधा किलो पकौड़ी मांगीं। इमरान ने पैसे मांगे तो शकील ने रकम अपने खाते में लिख देने की बात की। इमरान ने यह कहकर पकौड़ी देने से इंकार कर दिया कि पुराना उधार भी बकाया है, इसलिए वह नया उधार नहीं देगा। इस बात पर शकील अहमद बुरी तरह भड़क गया। इमरान का आरोप है कि उसने उसके साथ मारपीट और गालीगलौज करते हुए उल्टे रंगदारी मांगनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो शकील ने खौलते तेल से भरी कड़ाही उठाकर उसके ऊपर उलट दी। खौलता तेल गिरने से इमरान का चेहरा, कंधा, सीना, पीठ का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। हंगामा होने पर पहुंची पुलिस ने शकील अहमद को पकड़ लिया। इमरान की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली। इमरान को अस्पताल भेजकर उसका मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


पिता से थी रंजिश, बेटे पर फेंक दी खौलती चाय
ब्यूरो
नवाबगंज। चाय पहुंचाने एक दुकान पर गए बच्चे पर दबंग ने खौलती चाय फेंक दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आननफानन में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बरखनगांव के सलीम खां की चाय दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान पर बुंदा शाह का नौ वर्षीय बेटा सोहेल काम करता है। गुरुवार को वह गांव के ही चावल व्यापारी इकरार की दुकान पर चाय देने गया था। बच्चे के पिता का आरोप है कि इकरार उनसे रंजिश मानता है। इसी के चलते उसने बेटे के ऊपर गर्म चाय फेंक दी। इससे सोहेल गंभीर रूप से झुलस गया। बुंदा शाह का आरोप है कि वह शिकायत करने पहुंचे तो इकरार ने उनके साथ भी गालीगलौज और मारपीट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें