फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया के दोस्त हिमांशु की तलाश में बिहारीपुर में दबिश

Wed, 31 Oct 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीपुर की रानी और उसके बेटे मधुर के हत्यारोपी कन्हैया के दोस्त हिमांशु को गिरफ्तार करने के लिए इज्जतनगर पुलिस बिहारीपुर में दबिश दे रही है। हालांकि, हिमांशु का इस मामले से क्या ताल्लुक है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। साथ ही, इज्जतनगर पुलिस ने हाईवे पर करीब करीब 20 किमी के दायरे में मधुर का शव ढूंढने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने हिमांशु के पिता राजेंद्र को थाने में बैठाया है। पुलिस के शक के दायरे में कन्हैया के संपर्क में रहे बिहारीपुर के करीब आधा दर्जन लोग है।
विज्ञापन

बता दें कि 24 अक्तूबर को बड़ा बाईपास पर नकटिया पुल के नीचे 35 वर्षीय महिला की लाश मिली थी। अगले दिन उसकी शिनाख्त बिहारीपुर करोलान निवासी रानी के रूप में हुई। रानी अपने सवा साल के बेटे मधुर को साथ लेकर घर से निकली थी। बड़ा बेटा वंश घर पर ही था। रानी के भाई ने कन्हैया से रानी के संबंधों का जिक्र करते हुए उस पर हत्या का संदेह जताया। कन्हैया गिरफ्तार हुआ तो उसने रानी और उसके बेटे मधुर की हत्या की बात कबूल कर ली थी। इसके बाद से पुलिस मधुर की लाश तलाश रही है। वहीं रानी की बहन का कहना है कि कन्हैया करवाचौथ से पहले उससे झगड़ रहा था। यह बात रानी के बड़े बेटे वंश ने उन्हें बताई। कन्हैया चाहता था कि रानी उसके नाम का व्रत रखे और घूमने चले जबकि कोलकाता से पति के आने का हवाला देकर वह तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें