फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं का 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में युवक की कैंची घोंपकर हत्या करने समेत कई घटनाओं में वांछित बदायूं के मीरा की चौकी निवासी बदमाश सत्यवीर को सुभाषनगर पुलिस ने पकड़ लिया है। बदमाश सत्यवीर पर 25 हजार का इनाम था। उसके खिलाफ बदायूं, रामपुर और बुलंदशहर जिलों में भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बदायूं के मीरा की चौकी निवासी सत्यवीर को गुरुवार को सुभाष नगर थाना पुलिस बदायूं जिले के ही बिनावर बस अड्डे से गिरफ्तार कर बरेली ले आई। उसे जेल भेज दिया गया। सत्यवीर पर सुभाषनगर क्षेत्र में दिवाली की रात अपने दोस्त सुनील की हत्या का आरोप है। सुनील तांगा चालक था। सुनील और अरविंद के साथ शराब पीने और जुआ खेलने के दौरान सत्यवीर का झगड़ा हो गया। पेट में कैंची घोंपकर उसने सुनील की हत्या कर दी और अरविंद को घायल कर दिया। मामले में गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी ने 25 हजार रुपया का इनाम घोषित किया था। सुभाष नगर इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी के मुताबिक सत्यवीर ने नेकपुर चीनी मिल के बंद पड़े खंडहर से वो कैंची भी बरामद करा दी जिससे हत्या की गई थी। बताया कि 2015 में भी सुभाष नगर क्षेत्र में एक हत्या की थी। हत्या की कोशिश का मामला भी उस पर दर्ज हुआ। इसमें उसकी पत्नी भी जेल गई। बताया कि दस साल की उम्र में सत्यवीर पर बदायूं कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कुछ समय सजा के बाद जुबेनाइल कोर्ट से उसे राहत मिल गई थी। बताया कि बुलंदशहर औप रामपुर में भी उसके खिलाफ मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें