भुता। एफसीआई दिल्ली से आई एआरडी फूड टीम मंगलवार को अचानक अलमोनीपुर के एसडब्लूसी गोदाम पहुंची और वहां भंडारित चावल और गेहूं के नमूने भरे। इस गोदाम में एफसीआई का खाद्यान्न भरा हुआ है। टीम के छापे से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। टीम ने गेट पर ताला लगवाकर गोदाम परिसर ने जांच पड़ताल भी की।
अलमोनीपुर स्थित एसडब्लूसी गोदाम में अचानक पहुंची केंद्रीय खाद्य मंत्रालय की एआरडी टीम को देखकर गोदाम प्रभारी अशोक कुमार और स्टाफ सकते में आ गया। बताया जाता है कि एफसीआई गोदामों में मानक के विपरीत लाखों टन खाद्यान्न भरा हुआ है जो गरीब और सरकारी प्राइमरी स्कूलों में वितरित होता है। टीम ने एरिया मैनेजर अखिलेश कुमार के साथ गोदाम में लगे चावल की लाटों को चेक कर उनका सैंपल भरा। बाद में नमी को चेक करने वाली मशीन से भी गहनता से पड़ताल करते रहे। स्टाक रजिस्टर और अभिलेेखों की जांच और स्टाक मिलान किया। गेट पर ताला डालकर टीम ने चार पांच घंटे तक जांच पड़ताल की। डिपो प्रभारी अशोक कुुमार और वरिष्ठ लेखाधिकारी राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।