फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब हत्याकांड- गला दबाकर ही मारा गया था छात्र को

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाने के अलहादपुर गांव में छात्र गुलाब सिंह की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि के बाद पुलिस संदिग्धों को उठाकर हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

इंद्रपाल का 13 साल का बेटा गुलाब सिंह गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात का छात्र था। मंगलवार शाम सात बजे से वह लापता था। शुक्रवार को घर से 600 मीटर दूरी पर गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला। इंद्रपाल ने हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगाया। कहा, होली वाले दिन डीजे बजाने पर झगड़ा हुआ था। तब उसने देख लेने की धमकी दी थी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। शव पुराना होने से तेज दुर्गंध उठ रही थी जिससे स्टाफ परेशान रहा। हत्या की वजह गला दबाना आई। पोस्टमार्टम हाउस पर इंद्रपाल ने बताया कि वह तहरीर देकर रिपोर्ट कराएंगे। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख लेंगे। गुमशुदगी को पहले अपहरण में बदला गया गया था, अब हत्या की धारा लगाएंगे। कुछ लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, जल्दी ही सच्चाई निकलकर सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें